फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party leader Sanjay Lathar slams shivpal yadav

संजय लाठर का बयान- अमर सिंह जैसा होगा शिवपाल का हाल, नेताजी हैं अखिलेश के साथ

Fri, 21 Sep 2018 02:16 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 21 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader Sanjay Lathar slams shivpal yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एमएलसी संजय लाठर
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव में किसी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा वाले दोनों के बीच विवाद की अफवाह उड़ाते रहते हैं। यह बात सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी संजय लाठर ने कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नेताजी सपा के लिए अधिकांश सीटों पर प्रचार करेंगे। रही बात शिवपाल सिंह यादव और उनके सेक्युलर मोर्चे की तो इनका हाल भी वैसा ही होगा जैसा अमर सिंह का हुआ था।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी संजय लाठर साइकिल यात्रा लेकर मथुरा पहुंचे थे। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का सेक्युलर मोर्चा फेल साबित होगा। जो स्थिति अमर सिंह की हुई है वही शिवपाल सिंह की होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी का आशीर्वाद सपा के साथ

सपा का एक भी सच्चा सिपाही शिवपाल के साथ नहीं जाएगा। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच के मनमुटाव के सवाल पर संजय लाठर का कहना है कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। लोकसभा चुनाव में नेताजी सभी प्रमुख सीटों पर प्रचार करेंगे। उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। 

लाठर ने कहा कि मुलायम सिंह का पूरा आशीर्वाद सपा के साथ है। आज भी एक-एक सीट को लेकर मुलायम सिंह यादव से सपा अध्यक्ष बात करते हैं। चुनाव जीतने का मंत्र भी वही दे रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनावों में सपा एक बड़ी ताकत बनकर सामने आएगी। 

भाजपा से लोग इस कदर नाराज हैं कि साइकिल यात्रा में हर जगह भारी भीड़ जुट रही है। हाथों हाथ ले रहे हैं लोग। सब जानते हैं कि भाजपा को रोकने की ताकत केवल सपा ही रखती है। गठबंधन के सवाल पर संजय लाठर ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सपा पहल कर रही है। कोशिश भी हो रही है। 

उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने वाली पार्टियां लगातार सपा अध्यक्ष के संपर्क में भी हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर या जनवरी तक स्थिति साफ हो जाएगी। कई छोटे दल भी सपा के साथ आ रहे हैं। प्रदेश में तेजी के साथ जनता सपा से जुड़ रही है। हर जिले में नए सदस्य बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed