फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party leader ramgopal yadav targets the BJP in Mainpuri

मैनपुरी में बोले रामगोपाल यादव: भाजपा सपाइयों को गुंडा बताएगी तो सौ लोग डालेंगे एक हजार वोट

Sat, 05 Feb 2022 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 06:17 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन
Samajwadi Party leader ramgopal yadav targets the BJP in Mainpuri
करहल में जनसभा को संबोधित करते रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के बरनाहल में जनसभा करने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बताएगी तो सौ लोग एक हजार वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि सपा को गुंडों की पार्टी कहकर भाजपा जनता का आक्रोश बढ़ा रही है। इसी के चलते भाजपा के प्रत्याशी गांव-गांव में पिट रहे हैं। 

विज्ञापन


रामगोपाल ने कहा कि भाजपा के नेताओं की भाषा सभी देख रहे हैं। उन्हें अब कुछ नहीं सूझ रहा है, इसलिए जो मन में आया कह रहे हैं। भाजपा नेताओं की स्थिति सन्नपात (मनोरोगी) जैसी हो गई है। उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी बताया। कहा कि गरीब जनता इनसे परेशान हो चुकी है। 

विज्ञापन

राम मंदिर पर दोहराया बयान

रामगोपाल यादव ने राममंदिर को लेकर अपने बयान को दोहराया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया था कि अगर सपा सरकार आई तो राम मंदिर का निर्माण रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद कभी किसी ने मंदिर के कार्य में बाधा डालने का प्रयास नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सपा या अखिलेश यादव की सरकार में भी मंदिर के कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने आयकर और ईडी के छापे को लेकर भी प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed