फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Leader Kunwar Devendra Singh Protest Bya Bullock Cart

कृषि बिल के विरोध में कासगंज में सपाइयों का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ियों से धरना देने पहुंचे कार्यकर्ता

Mon, 14 Dec 2020 02:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party Leader Kunwar Devendra Singh Protest Bya Bullock Cart
बैलगाड़ियों पर सवार होकर आए सपा के नेता - फोटो : अमर उजाला
किसान कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन में सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर समाजवादी पार्टी और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मोदी और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरनास्थल पर सपा के नेता बैलगाड़ियों पर सवार होकर आए। कई बैलगाड़ियों पर सपा के कार्यकर्ता सवार थे। 
विज्ञापन



पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मोदी सरकार को दमनकारी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों का दमन करने पर जुटी है। किसानों की मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा और किसान यूनियन के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी चौकन्ना रहा। कलक्ट्रेट द्वार पर कड़ी नाकेबंदी थी। पुलिस के अधिकारी, कई थानों का पुलिसबल एवं पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed