फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Leader Abhishek Mishra Slams Bjp Government On Hathras Case

उत्तर प्रदेश में समाप्त होने जा रही भाजपा सरकार की संविदा, पूर्व कानून मंत्री ने हाथरस कांड पर दिया बड़ा बयान

Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
सार

हाथरस कांड पर सपा नेता ने कहा कि जिस बिटिया के साथ घटना हुई उसकी एफआईआर सात दिन बाद लिखी गई। इलाज के लिए उसे दिल्ली भेजने में सरकार ने देर की। जबकि निर्भया फण्ड से उसका इलाज होना चाहिए था। इस कांड में भाजपा नेताओं को सरकार बचाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party Leader Abhishek Mishra Slams Bjp Government On Hathras   Case
प्रेसवार्ता के दौरान सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कानून मंत्री अभिषेक मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की संविदा खत्म होने जा रही है। चार साल की संविदा पूरी हो चुकी है अब सिर्फ एक साल की बची है। नौकरी देने की जगह भाजपा ने नौकरी छीनने का जो काम किया है जनता उसका अब हिसाब लेगी। 50 साल के बाद जबरन पुलिसकर्मियों को हटाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। 
विज्ञापन


आगरा में खंदारी स्थित विक्रम होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। चार साल में चार बार बिजली का बिल बढ़ाया गया। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। सिर्फ एक समाज के लोगों की सुनवाई हो रही है, बाकी 95 फीसदी जनता त्रस्त है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Samajwadi Party Leader Abhishek Mishra Slams Bjp Government On Hathras   Case
पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को फरसा भेंट करते पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में मीडिया के खिलाफ सरकार की साजिश 
हाथरस कांड पर सपा नेता ने कहा कि जिस बिटिया के साथ घटना हुई उसकी एफआईआर सात दिन बाद लिखी गई। इलाज के लिए उसे दिल्ली भेजने में सरकार ने देर की। जबकि निर्भया फण्ड से उसका इलाज होना चाहिए था। इस कांड में भाजपा नेताओं को सरकार बचाने का काम कर रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के खिलाफ सरकार साजिश रच रही है। 

 

विदेशी फंडिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर विदेशी फंडिंग से दंगे कराने की साजिश थी तो इसके लिए गृह मंत्रालय व वित्त मंत्रालय जिम्मेदार है। ये दोनों मंत्रालय की नाकामी है जो समय रहते विदेशी फंडिंग का पता नहीं लगा सके। ये लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जुमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर है। 2020 में जनता साइकिल की तरफ देख रही है। यूपी में न अब लॉ बचा है न ऑर्डर। 

इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, पवन दोनेरिया, राहुल चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, इंदु जैन, अमित यादव, सौरभ गुप्ता, निर्वेश शर्मा की मौजूदगी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने फरसा भेंट किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed