फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party is continuously losing in braj

यहां भाजपा की आक्रामक राजनीति से बैकफुट पर है सपा, एक-एक कर ढह रहे किले

Thu, 15 Mar 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 15 Mar 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party is continuously losing in braj
samajwadi party
एक साल में ही ब्रज की सियासत काफी बदल गई। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद सपा के किले एक एक कर ढह रहे हैं। पहले निकाय चुनाव में मात मिली। फिर ब्लाक और जिला पंचायत भी हाथ से निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा की इस अक्रामक राजनीति का सपा ठीक से जबाव भी नहीं दे पा रही। आगरा में तो पहला झटका विधान सभा चुनाव में ही लग गया था। 2012 में एक सीट जीती थी बाह की, 2017 में वह भी भाजपा के पास चली गई। 
विज्ञापन


इसके बाद मेयर चुनाव में सपा उम्मीदवार राहुल चतुर्वेदी की जमानत जब्त हुई। एक बड़ा किला बचा था जिला पंचायत का। इसकी कमान सपा की कुशल यादव के हाथ थी। भाजपा के रणनीतिकारों ने पहले अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party is continuously losing in braj
समाजवादी पार्टी के समर्थक।
अब भाजपा का परचम लहरा दिया। ब्लॉक को भी भगवा रंग में रंगा जा रहा है। एत्मादपुर में सपा को हटाकर भाजपा का ब्लाक प्रमुख बैठ चुका है। फिरोजाबाद की भी यही कहानी है। 

यहां तो सांसद अक्षय यादव सपा के ही हैं। इसके बावजूद जिला पंचायत की कमान सपा के हाथ से निकलकर भाजपा के पास चली गई है।

मैनपुरी जो सबसे मजबूत गढ़ हुआ करता था सपा का, वह भी कमजोर पड़ रहा है। यहां भी दो ब्लाक घिरौर और जगीर सपा से भाजपा के पास चले गए। दोनों जगह बागियों ने सपा का खेल बिगाड़ा।

यहां तो पहले से कमजोर है सपा 

samajwadi party is continuously losing in braj
भाजपा - फोटो : amar ujala
मथुरा में तो सपा पहले से ही बहुत कमजोर है। एटा में दो ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है। यहां भी भाजपा अपना खेल बनाने में लगी है।

फिरोजाबाद कभी सपा का गढ़ हुआ करता था। यहां सिर्फ एक ही विधायक है सपा का हरिओम यादव। वह जेल में बंद है। जेल में ही बागी हो गया है। उसने बगावत कर दी है। खुद राम गोपाल यादव ने मंच से कहा है कि उसने भाजपा से डील कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed