फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Declared Sanjay Lathar Wife As A Candidate Yogesh Rld From Mant Assembly Seat Of Mathura

यूपी चुनाव 2022: मथुरा में रालोद ने बदला उम्मीदवार, संजय लाठर की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा, 79 उम्मीदवारों से भी अधिक धनी हैं एसके शर्मा

Sat, 22 Jan 2022 12:14 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

बबीता देवी सपा उम्मीदवार संजय लाठर की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि सी फार्म के साथ नए नामांकन से योगेश नौहवार रालोद के उम्मीदवार नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
Samajwadi Party Declared Sanjay Lathar Wife As A Candidate Yogesh Rld From Mant Assembly Seat Of Mathura
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एमएलसी संजय लाठर

विस्तार

मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र में रालोद और सपा के बीच चल रही लुकाछुपी में शुक्रवार को एक और परिवर्तन देखने को मिला है। पार्टी ने योगेश नौहवार को हटाते हुए सी फार्म सपा उम्मीदवार संजय लाठर की पत्नी बबीता के नाम जारी कर दिया। इसी के आधार पर बबीता देवी ने शुक्रवार को रालोद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा में गठबंधन है। इसी प्रक्रिया में जनपद की पांच में से तीन सीट गोवर्धन, बलदेव और छाता रालोद को दी गई हैं, जबकि मांट और मथुरा सपा के खाते में आई है। इसके बावजूद रालोद द्वारा मांट विधानसभा क्षेत्र से योगेश नौहवार और सपा ने संजय लाठर को मैदान में उतार दिया। दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिए। गठबंधन के बावजूद दोनों दलों के बीच उत्पन्न हुई इस उलझन को शीर्ष नेतृत्व ने अब सुलझाते हुए योगेश नौहवार के तेवरों को देख रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इस फैसले के तहत शुक्रवार को बबीता देवी ने रालोद उम्मीदवार के रूप में सी फार्म के साथ नामांकन भी दाखिल कर दिया। 

विज्ञापन

Samajwadi Party Declared Sanjay Lathar Wife As A Candidate Yogesh Rld From Mant Assembly Seat Of Mathura
बसपा में शामिल होने के बाद एसके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बबीता देवी सपा उम्मीदवार संजय लाठर की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि सी फार्म के साथ नए नामांकन से योगेश नौहवार रालोद के उम्मीदवार नहीं रहेंगे। वे अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो निर्दलीय के रूप में उनकी मौजूदगी रह जाएगी। नाम वापसी के दिन बबीता भी अपना नामांकन वापस ले लेंगी। इस तरह गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सिर्फ लाठर की मौजूदगी रहेगी। सपा प्रत्याशी संजय लाठर ने बताया कि चुनाव और बारात में सभी अपनों को मनाना पड़ता है। हम भी अपने भाई योगेश नौहवार को मनाएंगे।
 
79 उम्मीदवारों से भी अधिक धनी हैं एसके शर्मा 
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई। 80 उम्मीदवार ने सभी पांच सीटों के लिए नामांकन किए हैं। इसमें सबसे धनवान मथुरा से बसपा उम्मीदवार एसके शर्मा है। उनकी संपत्ति बाकी सभी 79 उम्मीदवारों से भी अधिक है। शिक्षा के मामले में भी प्रमुख दलों के अधिकांश उम्मीदवार उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। कुछ उम्मीदवार ही माध्यमिक शिक्षा वाले हैं।  
शिक्षा और संपत्ति के आंकडे़ पर नजर डाले तो मथुरा विधानसभा भाजपा से श्रीकांत शर्मा की संपत्ति 1.22 करोड़ और शिक्षा स्नातक है। बसपा से एसके शर्मा की संपत्ति सबसे अधिक 1.12 अरब यानी 112 करोड़ और शिक्षा इंटरमीडिएट है। कांग्रेस से प्रदीप माथुर संपत्ति 6.57 करोड़ शिक्षा एलएलबी, भाजपा के पूरनप्रकाश की संपत्ति 10 करोड़, शिक्षा एलएलबी, कांग्रेस के विनेश सनवाल की संपत्ति 31 लाख, रालोद से बबीता देवी की संपत्ति 1.88 करोड़, शिक्षा स्नातक,
भाजपा से राजेश चौधरी की संपत्ति 7.36 करोड़, शिक्षा एलएलबी, आप के रामबाबू कटैलिया की संपत्ति 6.06 करोड़, शिक्षा हाईस्कूल, सपा के संजय लाठर की संपत्ति 26.25 करोड़, शिक्षा पीएचडी, बसपा के श्यामसुंदर शर्मा की संपत्ति 8. 91 करोड़ और शिक्षा परास्नातक, भाजपा से लक्ष्मीनारायण की संपत्ति 11 करोड़, शिक्षा एलएलबी, रालोद के तेजपाल सिंह की संपत्ति 10 करोड़, शिक्षा एमए है। इसके अलावा भी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed