फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party declared mayor candidate in agra

निकाय चुनावः आगरा नगर निगम में सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड

Wed, 01 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 01 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party declared mayor candidate in agra
राहुल चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने आगरा में तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है। सोमवार देर शाम संगठन ने युवा नेता राहुल चतुर्वेदी के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। उनके नाम की कई दिनों से चर्चा थी। राहुल छात्र जीवन से ही सपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मेयर पद प्रत्याशी के लिए सपा में कई दिनों से उठापटक चल रही थी। कई नाम उछाले जा रहे थे। मगर, पार्टी ने ब्राह्मण और युवा चेहरे के रूप में मेयर पद के लिए राहुल चतुर्वेदी पर दांव लगाया। सोमवार देर शाम जैसे ही उनके नाम की घोषणा की जानकारी हुई तो बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। राहुल चतुर्वेदी शुरू से ही समाजवादी पाटी में रहे हैं। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव और महानगर अध्यक्ष रईशउद्दीन ने राहुल को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में युवा चेहरे पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है राहुल का राजनीतिक सफर

samajwadi party declared mayor candidate in agra
वर्ष 1998 में उन्हें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का शहर अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी ने उन्हें चार बार इस पद की जिम्मेदारी सौंपी। वर्ष 2005 में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बनाए गए। 2006 में शहर कोषाध्यक्ष के रूप में वह पार्टी की मुख्यधारा से जुड़े। 

वर्ष 2012 में महानगर उपाध्यक्ष बने। इसके बाद वह पार्टी में विभिन्न दायित्व संभालते रहे। वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। एमए, एलएलबी तक पढ़ाई करने वाले राहुल की छवि तेजतर्रार नेता के रूप में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed