फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party declared candidates from Mainpuri, Kishani and Bh assembly seats of Mainpuri

UP Election 2022: सपा ने मैनपुरी और किशनी से मौजूदा विधायकों को दिया टिकट, भोगांव में भी नहीं बदला प्रत्याशी

Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

मैनपुरी जिले की तीन विधानसभा सीटों पर सपा ने एक बार फिर पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है। इसमें से दो वर्तमान में सपा के टिकट पर विधायक हैं तो वहीं एक पूर्व विधायक हैं। 

विज्ञापन
Samajwadi Party declared candidates from Mainpuri, Kishani and Bh assembly seats of Mainpuri
सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव, बृजेश कठेरिया और आलोक कुमार शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मैनपुरी सदर, किशनी और भोगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मैनपुरी सदर क्षेत्र से राजकुमार यादव और किशनी में बृजेश कठेरिया पर फिर से दांव लगाया है। दोनों मौजूदा समय में पार्टी से विधायक हैं। 

विज्ञापन

सपा ने भोगांव में भी प्रत्याशी नहीं बदला है। पूर्व विधायक आलोक कुमार शाक्य पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। जिले की करहल विधानसभा सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उम्मीदवारी पहले ही तय हो चुकी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों प्रत्याशियों को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया था। शनिवार को सपा के प्रदेश कार्यालय से तीनों प्रत्याशियों को प्रारूप बी उपलब्ध करा दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब सपा ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों का परिचय
विधानसभा मैनपुरी-107
प्रत्याशी- सदर विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू
उम्र- 44
शिक्षा- स्नातक

सदर सीट पर वर्तमान में सपा के राजकुमार यादव विधायक हैं। वर्ष 2012 में सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अशोक चौहान को हराकर सीट पर जीत हासिल की। 2017 के चुनाव में भी राजकुमार यादव से अशोक चौहान शिकस्त मिली। इस बार भी उन्हें ही सपा ने प्रत्याशी बनाया गया है।

विधानसभा भोगांव -108
प्रत्याशी-आलोक कुमार शाक्य
उम्र - 49
शैक्षिक योग्यता - स्नातक
भोगांव सीट पर सपा ने पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के चुनाव में भी पार्टी ने उन्हीं पर दांव लगाया था। 2017 के चुनाव से पूर्व आलोक शाक्य लगातार तीन बार विधायक और सपा सरकार में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता रामौतार शाक्य भी भोगांव सीट से तीन बार विधायक चुने गए। 2017 के चुनाव में भाजपा के रामनरेश अग्रिहोत्री ने उन्हें हराकर जीत हासिल की थी।
 

विधानसभा किशनी-109
प्रत्याशी : विधायक बृजेश कठेरिया 
उम्र-47 
शिक्षा-पॉलीटेक्निक डिप्लोमा

परंपरागत रूप से इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर सपा के टिकट पर बृजेश कठेरिया लगातार दो बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार भी सपा ने उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाया है। बीते चुनाव में बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी को विधायक बृजेश कठेरिया ने हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed