फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party cycle yatra in agra

साइकिल यात्रा से सपा का हल्ला बोल: आगरा में शहर से देहात तक सड़कों पर उतरे समाजवादी कार्यकर्ता

Fri, 06 Aug 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 12:08 AM IST
सार

सत्तारूढ़ भाजपा पर सपाइयों ने बोला हमला, लोकतंत्र विरोधी नीतियों के लगाए आरोप

विज्ञापन
samajwadi party cycle yatra in agra
सपा की साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई से जनता तंग आ गई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अपराध नहीं रुक रहा। जनता अब बदलाव चाहती है। ये बातें बृहस्पतिवार को सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बिजलीघर चौराहे पर कहीं। मौका था जनेश्वर मिश्र जयंती पर साइकिल रैली का। शहर से लेकर गांव तक सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर लोकतंत्र विरोधी होने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में बिजलीघर चौराहा पर राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। 250 से अधिक साइकिलों का काफिला एमजी रोड होते हुए संजय प्लेस शहीद स्मारक पहुंचा। वरिष्ठ सपा नेता राहुल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, सौरभ गुप्ता, किशन यादव, अरुण तेहरिया ने कहा कि साइकिल रैली लोकतंत्र विरोधी भाजपा की नीतियों के विरोध में आयोजित की गई है। सपा नेत्री ममता टपलू, श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रोहता चौराहा से आरंभ होकर सेवला, मधु नगर, प्रतापपुरा होते हुए फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान जिला महासचिव तेजपाल यादव, गौरव यादव, अंकित जैन, शैलू यादव मौजूद रहे। सपा नेता रिजवान रईसउद्दीन के नेतृत्व में धौलपुर हाउस से एमजी रोड होते हुए दीवानी तक साइकिल रैली निकाली गई।  शमसाबाद में व्यापार सभा प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने रैली निकाली। गांधी नगर में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विशाल गुप्ता और सपा नेता राजपाल यादव ने बरौली अहीर में साइकिल चलाई। 
विज्ञापन

 
आंदोलन की शुरुआत, कलक्ट्रेट का करेंगे घेराव
एत्मादपुर पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली में भीड़ देख सपाई उत्साहित नजर आए। धर्मपाल सिंह ने कहा, महंगाई और बेरोजगारी के अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। ट्यूबवेल कनेक्शन पर जीएसटी लग रही है। बिजली महंगी है। बिजली विभाग ने नीतियां नहीं बदली, तो कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा, 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed