फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi District President's gold chain robbers looted

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष से दिनदहाड़े लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात

Mon, 08 Oct 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 08 Oct 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
samajwadi District President's gold chain robbers looted
जनसंपर्क के दौरान हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। उनके हौसले अब इतने बुलंद हैं कि नेताओं की गिरेबां पर भी हाथ डालने में घबरा नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला समाजवादी पार्टी की महिला सभा अध्यक्ष का सामने आया है। लुटेरों ने दिनदहाड़े सरेराह घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


ज्योति मैसी मैनपुरी समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष हैं। वे पार्टी नेताओं, समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला देवपुरा में जनसंपर्क के लिए निकली थीं। वे समर्थकों से घिरी हुई थीं और जनसंपर्क जारी था। इसी बीच बाइक सवार लुटेरे वहां पहुंचे और उनके गले की सोने की जंजीर खींचकर फरार हो गए। चेन दो तोले की थी। 
विज्ञापन


नेता के साथ वारदात देखकर सभी हैरान रह गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर शराबा हुआ। बदमाशों को पकड़ने के लिए समर्थकों ने दौड़ लगा दी। कुछ दूरी तक पीछा भी किया, पर बाइक तेजी से भागकर फरार हो गए। बदमाशों के हौसले को देखकर लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के लोगों ने घटना की जमकर भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि सरकार में गुंडाराज है। उप्र में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि नेताओं पर भी हाथ डालने से डर नहीं लगता है। इस घटना के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई। 

घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में लुटेरों के चेहरे कैद हो गए।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं सपा की महिला जिलाध्यक्ष ने तहरीर दी है। 

दिनदहाड़े सपा की महिला जिलाध्यक्ष से लूट की जानकारी होने के बाद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे गए। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed