फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi chatra sabha workers pasted posters against Vice Chancellor of agra university

समाजवादी छात्रसभा ने विश्वविद्यालय में लगाए 'कुलपति वापस जाओ' के पोस्टर

Sat, 27 Jul 2019 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
samajwadi chatra sabha workers pasted posters against Vice Chancellor of agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने 'कुलपति वापस जाओ' के पोस्टर चिपकाए। प्रवेश के लिए गए निर्णय (जो कि स्थगित कर दिया है) का विरोध किया। कुलसचिव को छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रवेश किया। कुलसचिव कार्यालय के बाहर दो पोस्टर लगाए। इस बीच चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने छात्र नेताओं को पोस्टर लगाने से रोका व उनकी समस्याएं पूछी। 
विज्ञापन


कुलसचिव केएन सिंह से वार्ता कराई। इसके बाद छात्र नेता बाहर निकल गए। सुरक्षा गार्डों ने अंदर लगे पोस्टर फाड़ दिए। छात्र नेताओं ने गेट के बाहर पोस्टर लगाना चाहा तो पुलिस ने पोस्टर छीन लिया। विरोध-प्रदर्शन में निर्वेश शर्मा, प्रभाकर जादौन, राजन ठाकुर, कैप्टन बघेल आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम में संशोधन के लिए नहीं बैठ रही कमेटी

छात्र नेताओं ने कुलसचिव से कहा कि छात्र-छात्राओं के नाम और माता-पिता के नाम में संशोधन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी बनाई है। यह बैठ नहीं रही है, इससे छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ रही है। कमेटी नियमित रूप से बैठे तो काफी भीड़ कम हो जाएगी। 

कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि कमेटी से लंबित प्रकरण निस्तारित कराए जाएंगे। वहीं, छात्र एक्स-एग्जाम में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को यूजीसी के नियम के तहत छह वर्ष के अंदर तीन वर्षीय कोर्स पूरा कराने की मांग की गई। कुलसचिव ने इस व्यवस्था को भी लागू कराने का आश्वासन दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed