फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajvadi party

किसान और गांव विरोधी है भाजपा सरकार

Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
samajvadi party
भोगांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/करहल। छह तहसीलों पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंका। भोगांव में पुलिसकर्मियों से भी पार्टी नेताओं की कहासुनी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही पुलिस फोर्स कार्यालय पर पहुंच गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर नहीं निकलने दिया। कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और गांव विरोधी है। सरकार की नीतियां किसानों के खिलाफ हैं। विधायक सदर राजू यादव ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अवनेंद्र यादव, नृप चौधरी, केसी यादव, ज्योती मैसी, रेनू कटारिया आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद, विधायक सदर, सपा जिलाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। करहल में पुलिस की सख्ती के चलते ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस की गुंडागर्दी, बिजली प्रमुख समस्या है। सरकार को बेरोजगारी भत्ता 15000 रुपये प्रति माह देना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख बिल्लू सिंह यादव, रामनारायण बाथम, अजब सिंह यादव, आरएस यादव, सतीश यादव, डीपी यादव मौजूद रहे। बाद में नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं ने तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रतन वर्मा को दिया।
मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
भोगांव। पुलिस की सख्ती के बाद भी सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंच गए। तहसील में घुसने बाद पूर्व मंत्री आलोक शाक्य के नेतृत्व में सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। तहसील के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना जैसी महामारी देश में कम होने की बजाय संकट बढ़ा है। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया। रावल सिंह यादव, तोताराम यादव, खुमान सिंह वर्मा, सुचेता शाक्य मनोज यादव, अकबर कुरैशी मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील से जीटी रोड चौराहा पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। हरिओम यादव, अमित गौरव, रोहित यादव, रिसी यादव मौजूद रहे।

पुलिस ने रास्ते में रोके सपाई
घिरोर। करहल विधायक सोबरन सिंह यादव के नेतृत्व में पांच सपा पदाधिकारियों ने एसडीएम अनिल कुमार कटियार को ज्ञापन दिया। अनिल गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रामवरन यादव, विदेश यादव, मुसर्रत अली, महेश गुप्ता मौजूद रहे। कुरावली में सपा कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सूरज सिंह यादव, अमित पाथौर, सुमन यादव, राजेश गुरू, नियाज मोहम्मद, गुड्डू, अमृता गुप्ता मौजूद रहे। किशनी में विधायक ब्रजेश कठेरिया, जगराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक मकान से निकल कर तहसील की ओर चले तो पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। कार्यकर्ता थाली बजाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे थे। विधायक, जगराम सिंह यादव, गौरव दयाल, डैनी यादव, मातादीन यादव, मीरादेवी यादव, नरेंद्र यादव, मुकेश यादव ने ज्ञापन एसडीएम रामसकल मौर्य को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed