फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of teachers should be determined according to promotion

Agra News: पदोन्नति के अनुसार शिक्षकों का किया जाए वेतन निर्धारण

Mon, 29 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Salary of teachers should be determined according to promotion
मैनपुरी। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष सुजीत चौहान के नेतृत्व में वर्तमान में प्रासंगिक शिक्षक समस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा। पदोन्नति के अनुसार शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जाए।
विज्ञापन

मांग की गई कि उच्च न्यायालय प्रयागराज में याचिका संख्या के निर्णय के आधार पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन जनपद मैनपुरी में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 301 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति के उपरांत प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल के पद का वेतनमान दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 20 जुलाई को एक पत्र जारी किया जा चुका है। पदोन्नति शिक्षकों का नियमानुसार वेतन निर्धारण सुनिश्चित किया जाए। तय समय से अब तक का बना हुआ एरियर भुगतान किया जाए l जिला संयोजक उमेश यादव ने कहा कि मार्च से जून तक की एनपीएस की कटौती अभी तक प्रान खातों में नहीं भेजी गई है, इसे जल्द से जल्द प्रान खातों में भिजवाया जाए। जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे ने कहा कि महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है किंतु उसकी अवशेष धनराशि अभी तक खातों में प्रेषित नहीं की गई है, उसे अति शीघ्र प्रेषित कराया जाए। लेखाधिकारी ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया l
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष शंकर चौहान, हरिओम द्रविड़, जिला संगठन मंत्री रामबरन राजपूत, जिला सचिव साकेत चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश राजपूत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed