{"_id":"64ef847793627e28120826da","slug":"salary-of-2-officers-stopped-in-review-meeting-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-3525-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समीक्षा बैठक में 2 अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समीक्षा बैठक में 2 अधिकारियों का वेतन रोका
Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक में समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित जिला दुग्ध अधिकारी, सचिव मंडी समिति का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, विभागीय योजनाओं की प्रगति खराब पाए जाने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, मंडी निरीक्षक को कार्यों की जानकारी नहीं होने के साथ ही विभागीय योजनाओं की प्रगति खराब होने पर निदेशक मंडी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फ्लैगशिप स्कीम में प्रगति सुधारें। उत्तरदायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्रवाई होगी। खनन अधिकारी जनपद में संचालित ईंट भट्टों का तीन दिन में सत्यापन कर रिपोर्ट दें। अधिशासी अभियंता विद्युत शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष तत्काल प्रगति सुधारेंं। पशु चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र में कम से कम तीन, खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र के कम से १० गोवंशों को गौशालाओं से पशु सहभागिता योजना में पशुपालकों को उपलब्ध कराएं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, उपयुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा, जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।