{"_id":"5fd2674d8ebc3e3b8e184975","slug":"salary-cut-mainpuri-news-agr471318957","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप कृषि निदेशक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप कृषि निदेशक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बृहस्पतिवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कोविड हेल्पडेस्क पर थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर न मिलने पर भी नाराजगी जताई।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में सुबह 10:40 बजे अचानक मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक डीवी सिंह व कुछ स्टाफ मौजूद मिला। अवर अभियंता हेमंत कुमार, वरिष्ठ सहायक आलोक सिंह और विमलेश कुमार अनुपस्थित मिले।
इसके साथ ही मृदा परीक्षणशाला में तैनात प्रभारी रतनलाल, लेखाकार रतन वर्मा और कनिष्ठ सहायक सुधीर यादव अनुपस्थित मिले। सभी छह कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सुधार के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोविड हेल्पडेस्क पर थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध नहीं था। इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल उप कृषि निदेशक डीवी सिंह को दोनों उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पालिका की लापरवाही पर भी जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सामने ही नगर पालिका कर्मचारियों को कूड़ा पलटते देख सीडीओ ने मामले की जानकारी की। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि पास ही लगे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बंद होने के चलते कार्यालय के सामने तक कूड़े के ढेर लगे हैं। इस पर कार्यालय से लिखित में मामले की जानकारी मांगी है। इसके बाद पालिका के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, जिनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्यालय के सामने कूड़ा डालने की भी रिपोर्ट मांगी गई है।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।