{"_id":"6b075056d6941d816e0e99fb","slug":"salaries-of-five-bdos-withheld-due-to-poor-progress-on-cm-dashboard-agra-news-c-25-agr1034-1221847-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति पर पांच बीडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति पर पांच बीडीओ का वेतन रोका
विज्ञापन
आगरा। सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति और विकास कार्यों में लापरवाही पर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी और बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति देखी। उन्होंने पाया कि समाज कल्याण विभाग की पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं में जिले को डी श्रेणी मिली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से जवाब तलब किया गया।
पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने और कार्य में शिथिलता पर फटकार लगाते हुए तीनों को सुधार न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के टेल फीडिंग, रजवाहों और नहरों की सिल्ट सफाई में भी जिले की रैंकिंग डी श्रेणी मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा में सबसे कम प्रगति वाले पांच ब्लॉकों के बीडीओ का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया।
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की रिपोर्ट भी तलब की गई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की चार परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों को हस्तांतरण नहीं की गईं। इस पर अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा गया। डीएम ने बटेश्वर की विकास योजनाओं को समय से पूरा कराने, निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधूरे काम जल्द खत्म करने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ अमित कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।