फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sakshi maharaj said in mathura ram mandir construction in moving on

राम मंदिर पर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले अब तो राष्ट्रपति भवन में भी 'राम'

Fri, 21 Jul 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 21 Jul 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj said in mathura ram mandir construction in moving on
सांसद सच्च्दिानंद हरि साक्षी - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में जाने से पहले अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास कर निर्माण की शुरुआत करके ही जाएंगे। यें बातें उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को वृंदावन स्थित अपने आश्रम में पत्रकारवार्ता में कहीं। 
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी पहुंच चुके हैं। राम मंदिर निर्माण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता कभी भी कम नहीं होगी। 
वहीं बोले कि अब तो देश में विपक्ष नाम की कोई वस्तु नहीं रह गई है। 2024 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। देश की जनता उनके साथ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि पहली बार देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री उत्तर प्रदेश से चुनकर आए हैं। चीन के मुद्दे पर दो टूक कहा कि वह भारत की सहनशीलता की परीक्षा न ले। कहा कि चीन आरोप लगा रहा है कि केंद्र में हिंदू की सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में चीन और पाकिस्तान को दोनों यह समझ लेना चाहिए कि हिंदू पहले कभी छेड़ता नहीं है और यदि उसे छेड़ दिया जाए तो कभी छोड़ता नहीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद और गरिमा के अनुरुप उनका व्यक्तित्व है। उनके राष्ट्रपति बनने से देश की राजनीति को एक नई दिशा और आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed