फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saints will meet CM Yogi Adityanath for Mahakumbh status to Bateshwar

'ब्रज की काशी' बटेश्वर को महाकुंभ का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे संत

Thu, 03 Dec 2020 03:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Dec 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Saints will meet CM Yogi Adityanath for Mahakumbh status to Bateshwar
बटेश्वर में संत - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के बटेश्वर को पांचवें महाकुंभ का दर्जा दिलाने के लिए बुधवार को दिगंबर निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में नागा साधुओं ने तीसरा शाही स्नान किया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने कहा कि बटेश्वर को महाकुंभ का दर्जा दिलाने के लिए साधु-संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। उन्होंने यहां की उपेक्षा पर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह आठ बजे बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर से विभिन्न अखाड़ों के साधु संत तीर्थ क्षेत्र की सप्तकोसीय परिक्रमा पर निकले। शौरीपुर, मोरहारी, कलींजर, स्याइच, हनुमान गढ़ी, मनमथ, गोकुलनाथ आदि के देवालयों के दर्शन पूजन के बाद शिव मंदिर शृंखला घाट पर अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन कर यमुना में तीसरा शाही स्नान किया। 
विज्ञापन



यमुना की निर्मलता के लिए जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। शाही स्नान के बाद महामंडलेश्वर ने कहा कि बटेश्वर तीर्थ का संरक्षण जरूरी है। मौके पर श्याम लाल महाराज, राधेश्याम, निर्मल गिरि, मुकुंदश्री, रामदास, हरीदास, रघुनंदन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दौज के पर्व पर आस्था का केंद्र बना बटेश्वर

दौज के स्नान पर्व पर बुधवार को ब्रज की काशी कहे जाने वाले बटेश्वर में आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला। 101 शिव मंदिर शृंखला के घाट पर यमुना नदी में दिनभर स्नान का दौर चला। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल जी महाराज और गौरीशंकर मंदिर के बंद पटों को पूजा और दीपदान कर मन्नत मांगी। 

साधु संतों के विभिन्न अखाड़ों में हवन यज्ञ और भंडारे हुए। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि कोरोना के चलते मंदिर बंद होने से लोगों ने भोलेनाथ की देहरी पर ही पूजा की। संवाद       
                                                                                    
मुख्यमंत्री से मांगेंगे बटेश्वर को राज्य मेले का दर्जा: अरिदमन

कोरोना के चलते बुधवार को बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर में 374 साल पुरानी शृंगार पूजा की परंपरा का निर्वहन करने के लिए भदावर राजघराने के प्रतिनिधि के रुप में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह नहीं पहुंचे। राजपुरोहित ने पुजारियों को पूजन सामग्री उपलब्ध करा दी थी। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने पूजा अर्चना की। 

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि कहा कि प्राचीन बटेश्वर मेले के स्तर को ऊंचा उठाने और तीर्थ के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बटेश्वर को राज्य मेला का दर्जा दिलाने के लिए विधायक पक्षालिका सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलेंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed