{"_id":"6055fe5f8ebc3e8d2c631d47","slug":"saints-siscussion-shri-krishnajanmbhoomi-issue-in-vrindavan-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ: संतों ने राष्ट्रीय धर्म संसद में की श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति पर चर्चा, हरिद्वार में लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ: संतों ने राष्ट्रीय धर्म संसद में की श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति पर चर्चा, हरिद्वार में लगेगी मुहर
Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में चल रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के ब्राह्मण सेवा संघ शिविर में शनिवार को राष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन किया गया। इसमें संतों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति का उद्घोष किया। धर्म संसद में फैसला लिया गया कि अब हरिद्वार कुंभ में इस प्रस्ताव पर संतों की मुहर लगेगी।
शनिवार को महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद की अध्यक्षता में आयोजित धर्म संसद का शुभारंभ संतों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। महामंडलेश्वर स्वामी राम कमल दास वेदांती ने कहा कि अब राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने, उससे पहले ही हमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्त कराना है। द्वाराचार्य सुतीक्ष्ण दास ने कहा कि कुंभ के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति का संतों द्वारा उद्घोष एक ऐतिहासिक घटना है।
उद्घोष पर हरिद्वार कुंभ में लगी मुहर
कार्यक्रम के संयोजक कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि वृंदावन के कुंभ से लिए गए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के उद्घोष पर हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में मुहर लगेगी। रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि ब्रजवासी अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुक्त कराने को हर प्रकार से तैयार हैं। पीपादेवाचार्य बलराम बाबा ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण की बातें बहुत होती हैं, मगर कोई भी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता महेंद्र सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस की विधिक जानकारी दी। महामंडलेश्वर कृष्णानंद ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है। महामंडलेश्वर नवल गिरी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी संतों के प्रयासों से मुक्त होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद ने कहा कि अब हमें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। पाणीनी संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति पंडित डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी, अनुराग कृष्ण कन्हैया, मारुति नंदन आचार्य आदि ने भी विचार व्यक्त किए।