फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saints raised awareness about purifying the Yamuna waters; a seven-kosi padyatra was organised from Bateshwar on Ekadashi, with cheers echoing.

Agra News: यमुना जल के निर्मल बनाने की अलख संतों ने जगाई अलख, एकादशी पर बटेश्वर से निकाली गई सात कोसीय पदयात्रा, गूंजे जयकारे

Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saints raised awareness about purifying the Yamuna waters; a seven-kosi padyatra was organised from Bateshwar on Ekadashi, with cheers echoing.
बटेश्वर : जन कल्याण को पैदल परिक्रमा मे आगे चलते संत व ग्रामीण
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में सोमवार को एकादशी के मौके पर संत बाबा सियाराम दास के सानिध्य में साधु-संतों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने यमुना के जल को स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

मुख्य मंदिर श्री बटेश्वर नाथ महाराज के दर्शन और पूजन के बाद शुरू हुई यह सात कोस की परिक्रमा जैन मंदिर, बिहारीजी मंदिर, पातालेश्वर मंदिर और उल्टी एकादशी मंदिर से होते हुए शौरीपुर मार्ग पहुंची। वहां से वनखंडेश्वर महादेव, मोरहारी और बटेश्वर मुख्य तिराहे से हनुमानगढ़ी व मनमथ होते हुए जग्गा आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। पूरी यात्रा के दौरान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने रास्ते में फूल बरसाकर पदयात्रियों का स्वागत किया। आगरा, एटा, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद समेत कई जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की। इस मौके पर बाबा रामानंद, फकीरानंद, गिरीशनंद, संतोष दास, मीना देवी, शोभा देवी, भूरी देवी, किरन देवी, अनारकली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग में सफाई नहीं होने पर जताया रोष
एकादशी पर पदयात्रा निकालने वाले संत बाबा सियाराम दास ने परिक्रमा मार्ग की अनदेखी पर रोष जताया। कहा कि मार्ग पर कोई साफ सफाई, पानी, शौचालय की व्यवस्था नहीं करता है, जिससे महिलाओं पुरुषों व संतों को परेशानी होती है। बताया कि यह तीर्थ परिक्रमा बीते 16 वर्षों से निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed