फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint Kabir's birth anniversary celebrated with procession

Agra News: शोभायात्रा निकाल मनाई संत कबीर की जयंती

Sat, 22 Jun 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Saint Kabir's birth anniversary celebrated with procession
मैनपुरी। रज्जो देवी कबीर आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय कबीर जयंती सत्संग समारोह का आयोजन कबीर आश्रम पर हुआ। आश्रम से जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा आश्रम के महंत अमर साहब के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका की अध्यक्ष संगीता गुप्ता और पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के बुरानपुर कबीर आश्रम के महंत अमोही साहब ने भाग लिया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में संत और भक्तों ने भाग लिया। शोभा यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, क्रिचियन चौराहा, तांगा स्टैंड, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, गोपीनाथ अड्डा आगरा रोड पुलिस चौकी से होते हुए ज्योति तिराहा पर पहुंची। फिर इसी रास्ते पर वापस आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

यहां सत्संग का आयोजन हुआ। अमोही साहेब ने कहा कि जीवात्मा एक शरीर को छोड़कर दूसरा शरीर धारण करती है। संस्कार लेकर शरीर बनता है। अकाल नाम की कोई मृत्यु नहीं है। आश्रम के महंत अमर साहेब ने बताया कि अपने अंदर की गलतियों को निकालो और सद्गुणों को ग्रहण करें। उन्होंने कबीर साहब की लाइन पढ़ते हुए कहा कि कबीर कमाई आपनी निष्फल कबहूं न जाए, बोया पेड़ बबूल का आम कहां से खाय। इस अवसर पर बोध प्रकाश साहब, आत्माराम दास, हरिओम दास, सियाराम दास, चेतन दास, हाकिम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed