फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saint arrested with cheetah skins in Barasana

बरसाना में चीते की खाल के साथ साधु गिरफ्तार, वन विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 18 Jun 2019 09:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
saint arrested with cheetah skins in Barasana
चीते की खाल के साथ साधु गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पुलिस ने मंगलवार को बरसाना स्थित विलासगढ़ की पहाड़ी पर रह रहे एक साधु को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चीते की खाल मिली है। वन विभाग की टीम बुलाकर साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि चीते की खाल को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली में भेजा जाएगा। वहीं साधु का कहना है कि यह खाल उनके पास 19 वर्षों से है और उनके गुरु ने दी थी। 
विज्ञापन

 
चीते की यह खाल विलासगढ़ की पहाड़ी पर कुटिया बनाकर रह रहे साधु मोहनदास चेला श्यामदास के पास से मिली है। पुलिस ने साधु के आश्रम से खाल बरामद की है। आश्रम में काफी देर तक चेकिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे पर पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर लिया है। साधु का कहना था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। 2000 में यह खाल उन्हें उनके गुरु ने दी थी, जबकि उनके पास भी यह लंबे समय से थी। 

प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद साधु को जेल भेजा जा रहा है। बरामद खाल जांच के लिए इंडियन वेटरनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली भेजी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed