फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sai and Stadium won against cricket

Agra News: साईं और स्टेडियम ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

Wed, 25 Oct 2023 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 25 Oct 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sai and Stadium won against cricket
साईं और स्टेडियम ने जीते क्रिकेट के मुकाबले
विज्ञापन

एसबीआरएल एकेडमी में चल रही है टीकाराम चतुर्वेदी स्मृति प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी के खेल मैदान पर टीकाराम चतुर्वेदी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में साईं एकेडमी ने राॅयल क्रिकेट क्लब ब्लू को 9 विकेट से हराया। दूसरे मैच में स्टेडियम ने राॅयल क्रिकेट क्लब रेड को 60 रन से हराया।
पहले मैच में राॅयल क्लब ब्लू ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 17.3 ओवर में 85 रन बनाए। अर्जुन ने 22, आदित्य ने 20 और मुकुल ने 10 रन बनाए। साईं एकेडमी के अध्ययन, मोहित, शिवम, दिव्यांश ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं एकेडमी ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज दिव्य प्रताप ने नाबाद 59 व शिवम् ने नाबाद 11 रन बनाए। अनुज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में स्टेडियम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। अर्जुन ने 32, सीताराम ने 29 और उवैद ने 24 रनों की पारी खेली। राॅयल क्लब रेड के शिवा ने पांच व मनीष ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी राॅयल क्लब रेड 15 ओवर में 93 रन पर ही सिमट गई। शिवा ने 34, अनिकेत ने 18 व हृदेश ने 11 रन बनाये। स्टेडियम के प्रखर और उवैद ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और पंकज सिंह ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, प्रतियोगिता सचिव देवेश चतुर्वेदी, सह सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीन भंसाली, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed