{"_id":"612138268ebc3e79b151bc5e","slug":"sahawar-police-raided-in-search-of-accused-kasganj-news-agr504592516","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दीं ताबड़तोड़ दबिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दीं ताबड़तोड़ दबिशें
विज्ञापन
ासगंज। बुधवार की रात समुदाय विशेष के लोगों द्वारा एक ही परिवार के लोगों को मारपीट कर लहूलुहान कर देने और जानलेवा हमला करने के आरोपियों की तलाश की जा रही है। सहावर थाने में पांच नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं।
कस्बा सहावर के हंसनगर निवासी अनिल शर्मा ने यासीन और उसके अन्य साथियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। अनिल शर्मा का आरोप है कि चोरी के आरोपी के खिलाफ तहरीर न देने की धमकी पहले तो थाने में दी गई और फिर थाने से बाहर निकलते ही जमकर पिटाई की गई। इस आरोप में दरोगा लाइन हाजिर हो चुके हैं] पांच नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इधर पीड़ित परिवार का कहना है कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। शिकायतकर्ता अनिल शर्मा का आरोप है कि समय रहते सहावर पुलिस यदि सक्रियता दिखाती तो उनके परिवार के साथ यह घटना नहीं होती।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं। कोशिश की जा रही कि जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाए।- शैलेंद्र परिहार, सीओ सहावर।