फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Safai Karmacharis strike ends in Agra

Agra: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, अब शुरू होगी सफाई; विधायक के चाचा से मारपीट के मामले में हुआ समझाैता

Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
सार

आगरा में अतिक्रमण हटाने के दाैरान नगर निगम कर्मचारियों और विधायक के चाचा में मारपीट हो गई थी। कार्रवाई को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई थी।

विज्ञापन
Safai Karmacharis strike ends in Agra
निगम कर्मचारियों को दुकानदारों में समझाैता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में विधायक के चाचा समेत दुकानदारों और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच खेरिया मोड़ पर हुई मारपीट के मामले में निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। दोनों पक्षों के बीच सांसद, मेयर और विधायक ने बैठक कराई, जिसमें दुकानदारों और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया। सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर मेला और 44 किमी. लंबी परिक्रमा के शुरू होने से पहले हड़ताल खत्म कराई गई ताकि रविवार से पहले सड़कों पर लगे कचरे के ढेर हटवाए जा सकें।
विज्ञापन


नगर निगम के 4500 कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एक दिन में ही सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए। शनिवार को हालात की गंभीरता भांपकर प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में सांसद राजकुमार चाहर, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता हुई। दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच लिखित समझौता हुआ।
विज्ञापन


 

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से हड़ताली कर्मचारियों को किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने और घायलों को इलाज का खर्च देने का लिखित आश्वासन दिया गया है। समझौता होने के बाद विधायक भगवान सिंह कुशवाह के आवास पर कर्मचारी नेता और दुकानदार पहुंचे, जहां लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान जेडएसओ राजीव बालियान, महेंद्र सिंह, आशुतोष वर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम, लकी शर्मा, मुनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

आज शाम तक सुधर पाएगी सफाई व्यवस्था
एक दिन की हड़ताल के कारण शहर में 1650 टन कचरा जमा हो गया, जो कुबेरपुर लैंडफिल साइट नहीं पहुंचा। शनिवार को हड़ताल खत्म होने के बाद दोपहर बाद कर्मचारी काम पर लौट आए लेकिन डलावघरों और सड़कों से कचरे के ढेर नहीं हट सके। नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि रविवार शाम तक कचरा कुबेरपुर भेज दिया जाएगा। परिक्रमा शुरू होने से पहले सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी।

यह था मामला
सराय ख्वाजा खेरिया मोड़ पर दुकानदारों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास मिलने पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने चालान कर दिया। इस पर विरोध हुआ और तकरार हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में विधायक भगवान सिंह कुशवाह के चाचा भी थे। मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत नगर निगम के 22 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके विरोध में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed