{"_id":"58d5728d4f1c1bb6681a746e","slug":"safai","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के एक्शन से बदली थानों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के एक्शन से बदली थानों की सूरत
योगी के एक्शन से बदली थानों की सूरत
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
योगी के एक्शन से बदली थानों की सूरत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी का सरकारी दफ्तरों और थानों में साफ-सफाई पर विशेष जोर। सीएम की कसौटी पर खरा उतरने के लिए जिले की पुलिस एक्शन में आ गई है। एक्शन है साफ-सफाई। इन दिनों थानों में नजारा बदला हुआ है। होमगार्ड और सिपाही से लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने झाड़ू उठा ली है। परिसर की सफाई तो चल ही रही है यदि इस बीच कोई फरियादी आता है तो उसे कुर्सी पर बैठाकर वाटर कूलर से पानी भी पिलवाया जा रहा है। पब्लिक पुलिस के इस रूप को देखकर हैरान है।
थाना एत्माद्दौला
शुक्रवार सुबह सात बजे पुलिसवालों के हाथों में झाड़ू लगी हुई थी। वह एक-एक करके थाना परिसर से कूड़ा हटा रहे थे। शहर के लोग भी यह देखकर चौंक गए। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक ने भी सफाई की। इस दौरान थानों में खड़े सीज वाहन और केस प्रापर्टी के वाहनों के लिए अलग से जगह निर्धारित करके खड़ा कराया गया। लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं माल खाना से लेकर मुंशियाने की फाइलों के दुरुस्त किया गया। उन पर पड़ी धूल तक हटा दी गई। इसके बाद निरीक्षक ने थानों में स्वच्छता की पुलिसकर्मियों को शपथ भी दिलाई गई।
थाना न्यू आगरा
यहां पर चारों तरफ फैली गंदगी को हटाया गया। गमलों में पौधे लगाए गए। इसके साथ ही बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई। रकाबगंज थाना में मुंशी कक्ष के सामने परिसर में ही खड़ी होने वाली बाइकों को हटा दिया गया। इसके साथ ही पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
(यही नजारा थाना हरीपर्वत, शाहगंज, लोहामंडी, नाई की मंडी, थाना मंटोला, ताजगंज, सदर, सिकंदरा में भी था)
होमगार्डों को करना पड़ा काम
सूत्रों ने बताया कई थानों में सिपाहियों और दरोगाओं ने कुछ देर के लिए झाड़ू उठाई। होमगार्डों को ही सफाई का कार्य करना पड़ा। इसके अलावा सफाई की जिम्मेदारी भी होमगार्ड को ही दे दी गई है।
लग गए पानी के कैंपर और वाटर कूलर
थानों में फरियादियों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं रहती थी। मगर, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस को इसकी याद आ गई। कई थानों में पानी की टंकी तक नहीं लगी थी। इस कारण पानी के कैंपर रख दिए गए। कुछ थानों में वाटर कूलर भी लगा दिए गए, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी भी मिल सके।