फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadhvi Indulekha receives threat from Lawrence Bishnoi

Agra News: साध्वी इंदुलेखा को दी लाॅरेंस बिश्नोई की धमकी

Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Indulekha receives threat from Lawrence Bishnoi
वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन से मांगी मदद, संत प्रेमानंद के आश्रम के गेट पर खींचतान का आरोप
विज्ञापन

फाेटो -
क्रासर
- घटना के बाद साध्वी अपने ही घर में हो गईं कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम के द्वार पर पहुंची साध्वी इंदुलेखा ने अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें खींचतान कर चोट पहुंचाई गई और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से उठवाने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद इंदुलेखा भयभीत होकर अपने घर में बंद हो गई हैं।
इंदुलेखा ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। इंदुलेखा ने बताया कि उन्होंने संत प्रेमानंद के बारे में कुछ नहीं कहा था। वह लापता बच्चों के परिजन का दुख बांटने और उनके समर्थन में आश्रम के द्वार पर गई थीं। उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार उनके साथ ऐसी घटना हुई, जहां उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि एक लाल टी-शर्ट पहने अज्ञात युवक ने उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से उठवाने की धमकी दी। इंदुलेखा ने आश्रम के बाहर पुलिस और अन्य लोगों की मदद से अपनी जान बचाकर वहां से निकलने का दावा किया। साध्वी का कहना है कि उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है। वह घर से बाहर नहीं निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

------
भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी
इंदुलेखा ने कहा कि वह लापता हुए बच्चों के परिजन के साथ खड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में बच्चों की तलाश नहीं हुई, तो वह भी परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लापता बच्चों की तलाश करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इंदुलेखा हरियाणा में अपना घर परिवार छोड़कर ठाकुरजी भजन के लिए वृंदावन आई थीं। उन्होंने फरवरी 2025 में श्रीबांकेबिहारी से विवाह किया और तभी से रमणरेती क्षेत्र में वृंदावनवास कर रही हैं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed