{"_id":"602fac338ebc3ee9771a7c0a","slug":"sadak-surakhsha-maah-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4812832157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सड़क सुरक्षा माह के समापन पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सड़क सुरक्षा माह के समापन पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
करहल। सड़क सुरक्षा माह के समापन पर शुक्रवार को कस्बे में रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली जैन इंटर कॉलेज से शुरू हुई। आरटीओ अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
रैली नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के बाद जैन कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यहां विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विवेकानंद और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में कई स्थानों पर मनमोहक रंगोली सजाई। आरटीओ अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
रैली का संचालन एवं आयोजन यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप ने किया। एडीएम बीराम ने कहा कि देखने को मिलता है कि अधिकतर युवा यातायात के नियमों की अनदेखी करते हैं। इस कारण दुर्घटना होती हैं। युवाओं को सड़क के नियमों का पालन करना होगा। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर एआरटीओ प्रणव झा, उप जिलाधिकारी रतन वर्मा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, थाना प्रभारी शिव कुमार चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रैली में इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल
रैली में जैन इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ,नरसिंह यादव इंटर कॉलेज, एसके साइंटिफिक विद्यालय, मदन मोहन स्कूल, जीडी इंटरनेशनल स्कूल, बाबूराम महाविद्यालय, विवेकानंद स्कूल, रामा महिला महाविद्यालय, नत्थूसिंह डिग्री कॉलेज, प्रयाग पब्लिक स्कूल, सीआरएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पांच लोग किए गए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले जनपद के पांच लोगों को 1100 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने अन्य लोगों से भी घायलों की मदद के लिए अपील की।