{"_id":"5e17654a8ebc3e87c11d7e4a","slug":"sadak-chaudikaran-kasganj-news-agr423893623","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन- दुकानदारों ने पार्क विस्तारीकरण का किया विरोध, सभी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन- दुकानदारों ने पार्क विस्तारीकरण का किया विरोध, सभी को नोटिस जारी
विज्ञापन
कासगंज में सोरों गेट पर आंबेडकर पार्क के विस्तारीकरण के दौरान आक्रोश व्यक्त करते लोग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फोरलेन के लिए अंबेडकर पार्क तिराहे पर सड़क निर्माण के कारण दूसरी ओर विस्तार किया जा रहा है। विस्तारीकरण गुरुवार सुबह विवादों में उलझ गया। फोरलेन की हद से हटाकर दूसरी ओर पार्क विस्तार करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी और पालिका कर्मियों का दुकानदारों ने विरोध किया। विवाद की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने नापजोख कराई। इस दौरान सड़क पर तमाम दुकानदारों के स्थायी अतिक्रमण सड़क पर पाए गए। एसडीएम ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सोरों गेट पर फोरलेन की हद में अंबेडकर पार्क आ रहा है। पार्क का कुछ हिस्सा फोरलेन के लिए तोड़ा जाना है। विगत दिनों अंबेडकर अनुयायियों ने पार्क तोड़ने का विरोध तो प्रशासन ने फोरलेन की जद में जाने वाले अंबेडकर पार्क का विस्तारीकरण दूसरी ओर करने का आश्वासन दिया। गुरुवार सुबह नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जेसीबी लेकर पार्क विस्तारीकरण के लिए पहुंचे तो दुकानदारों ने सड़क सकरी होने का हवाला देते हुए विरोध शुरू कर दिया। दुकानदार कह रहे थे कि सड़क छोटी हो जाएगी तो जाम लगेगा।
इससे व्यापार भी प्रभावित होगा। दुकानदारों के विरोध की सूचना पर एसडीएम ललित कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों की बात सुनी और राजस्व टीम बुलाकर सड़क की पैमाइश कराई। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर स्थायी अतिक्रमण करने की बात सामने आई। इस पर एसडीएम ने तत्काल अपर जिला पंचायत अधिकारी को दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाएगा जिला पंचायत, सड़क बनवाएगा, पीडब्ल्यूडी
कासगंज। एसडीएम ललित कुमार ने स्थायी अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी है और अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है।