{"_id":"6a04265ba56ccce3fa0de35c","slug":"saathi-portal-to-digitize-seed-trade-every-packet-to-be-tracked-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए खुशखबरी: अब उपलब्ध होंगे उच्च गुणवत्ता वाले बीज, अपंजीकृत डीलरों पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए खुशखबरी: अब उपलब्ध होंगे उच्च गुणवत्ता वाले बीज, अपंजीकृत डीलरों पर होगी सख्ती
Wed, 13 May 2026 12:50 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 12:50 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने बीज कारोबार को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए साथी पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए बीज उत्पादन से लेकर बिक्री तक हर पैकेट की ट्रैकिंग होगी और अपंजीकृत डीलरों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
फसलों का बीज। स्रोत : कृषि विभाग
विस्तार
केंद्र सरकार ने बीज कारोबार में पारदर्शिता लाने के लिए साथी पोर्टल शुरू किया है। इससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे। यह पोर्टल बीज विक्रय प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाएगा। उत्पादक कंपनी से किसान तक बीज के प्रत्येक पैकेट को ट्रैक किया जाएगा। इससे अपंजीकृत डीलरों पर भी लगाम लगेगी। सभी डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और बीज विक्रय केंद्रों का साथी पोर्टल पर ऑनबोर्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सरकार ने बीज व्यवसाय को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए यह पोर्टल विकसित किया है। इसके माध्यम से बीज उत्पादन, स्टॉक प्रबंधन और विक्रय की कार्रवाई होगी। कृषि विश्वविद्यालय और उच्च श्रेणी के बीज उत्पादक संस्थान भी इसी पोर्टल से बीज का उत्पादन और विक्रय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग सहित अन्य संस्थाएं उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की मांग इसी पोर्टल से करेंगी। सभी सरकारी, सहकारी संस्थाओं और निजी फर्मों को उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीकरण कराना होगा। उन्हें साथी पोर्टल के माध्यम से बीज उत्पादन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था फसल पंजीयन और निरीक्षण सहित सभी प्रक्रियाएं डिजिटल रूप से पोर्टल पर संपादित करेगी। बीज प्रसंस्करण संयंत्रों पर भी समस्त लेखा-जोखा साथी पोर्टल पर अनिवार्य होगा।