फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruthless murder of young man in mainpuri

युवक की निर्मम हत्या, हत्यारों ने फोड़ीं आंखें, शव देख कांप गई लोगों की रूह

Sun, 16 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 16 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Ruthless murder of young man in mainpuri
माइनर से शव निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं। शनिवार की सुबह कछपुरा महोली गांव के लोगों ने माइनर में शव पड़ा देखा और थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह परिजन नहीं बता सके। उनका कहना है कि युवक आरोपियों के साथ शाम को गया था, फिर नहीं लौटा।   
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली के पास माइनर में युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सौरभ यादव (22) पुत्र सत्यराम यादव निवासी नगला बने के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सौरभ की हत्या चाकू से दोनों आंख फोड़कर की गई है। उसके चेहरे पर भी चाकू का गहरा निशान था। परिजनों का कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर क्यों सौरभ की हत्या की गई।  

मृतक के भाई सौरभ यादव ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को वो अपने भाई के साथ अपने चबूतरे पर बैठा था। तभी पास के गांव कछपुरा महोली निवासी इंद्रपाल तथा उनके साथ तीन अज्ञात लोग आए और सौरभ से शमशेरगंज तक चलने को कहा। 

सौरभ उनके साथ चला गया। रात के समय संतोष के फोन पर इंद्रपाल का फोन आया और कहा कि सौरभ उनके साथ है। सुबह कछपुरा महोली के पास उसका शव मिला। पुलिस ने इंद्रपाल तथा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।  

माइनर किनारे पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। इस बीच परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन थानाध्यक्ष ने किसी तरह स्थिति को संभाल लिया। सौरभ अविवाहित था तथा चार भाइयों में सबसे छोटा था।  

थानाध्यक्ष केके तिवारी का कहना है कि भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण भी स्पष्ट हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed