{"_id":"607e752553f7b600f800c20c","slug":"russian-engineer-found-dead-in-hotel-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: होटल के बाथरूम में मिला रूस के इंजीनियर का शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: होटल के बाथरूम में मिला रूस के इंजीनियर का शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान
Tue, 20 Apr 2021 12:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:01 PM IST
सार
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि रूस के रहने वाले फिलिप पोव ओलेग एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस करने वाली कंपनी में इंजीनियर थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित एक सितारा होटल के बाथरूम में सोमवार को रूस के 55 वर्षीय इंजीनियर फिलिप पोव ओलेग का शव मिला। उनका फोन रिसीव नहीं होने पर बराबर के कमरे में रुके मित्र ने होटल स्टाफ की मदद से कमरा खुलवाया। इसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसकी रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। दूतावास को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि रूस के रहने वाले फिलिप पोव ओलेग एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस करने वाली कंपनी में इंजीनियर थे। कंपनी के काम से दो अप्रैल को आगरा आए थे। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में उन्हें कार्य करना था। उनके साथ दोस्त अलेक्शजेंडर भी थे। फिलिप पोव और उनके मित्र फतेहाबाद रोड स्थित होटल के अलग-अलग कमरे में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
सोमवार सुबह उनके दोस्त ने उन्हें फोन किया। मगर, फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर दोस्त ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। यह देख दोस्त को चिंता हुई। उन्होंने होटल के कर्मचारियों को बताया। इस पर होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। फिलिप पोव बाथरूम में उल्टे पड़े थे। उनके सिर और चेहरे पर चोट का निशान था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसारप्रथम दृष्टया गिरने से उनके चोट लगने की आशंका है। सीओ ने बताया कि यह हादसा है या कुछ और? इस बारे में जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण पता चलेगा। इंजीनियर की मौत की जानकारी संबंधित दूतावास को दे दी गई है। दूतावास से परिजनों को जानकारी दी गई है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि: याचिकाकर्ता का दावा- औरंगजेब ने तुड़वाया था मंदिर, मांग- मस्जिद में कराई जाए खोदाई
यूपी: कोरोना संक्रमण से कासगंज के एएसपी की पत्नी का निधन, नोएडा में चल रहा था इलाज