फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife of IPS officer dies after Corona infection in kasganj

यूपी: कोरोना संक्रमण से कासगंज के एएसपी की पत्नी का निधन, नोएडा में चल रहा था इलाज

Tue, 20 Apr 2021 10:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 10:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है। संक्रमति मरीजों की संख्या के साथ मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कासगंज जिले में तैनात आईपीएस अफसर की पत्नी की संक्रमण से मौत हो गई है।  

विज्ञापन
Wife of IPS officer dies after Corona infection in kasganj
एएसपी आदित्य कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा (50) का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनका इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सीमा वर्मा ने आठ दिन पहले जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी, उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 39 पर पहुंच गया। इस पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान कोई रिकवरी नहीं हुई, देर रात उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एक दिन पहले तक जिले में ड्यूटी कर रहे थे। पंचायत चुनाव की व्यवस्थाएं भी देख रहे थे। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी का बेटा भी कोरोना संक्रमित बताया गया है। पत्नी और बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद एएसपी अपना फर्ज निभाते रहे। पुलिस अफसर की पत्नी के निधन से पुलिस विभाग और प्रशासन में जहां शोक है, वहीं आम जनमानस भी स्तब्ध है।

सोमवार को 46 नए संक्रमित मिले
सोमवार को जिले में 46 संक्रमित मिले, जिसमें परचून कारोबारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग छात्राओं सहित ग्रामीण भी पॉजिटिव हैं। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। लक्षण वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि बिना लक्षणों वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

जिले में एंटीजन किट से 945 जांचें हुईं। जिसमें 44 संक्रमित मिले। जबकि 500 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनका परिणाम बाद में आएगा। कासगंज शहर कोरोना का सबसे बड़ा स्पॉट बनता जा रहा है। शहर में परचून कारोबारी, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, पुलिस लाइन के कर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। 


आगरा में कोरोना: 10 दिन में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में 13.26 फीसदी गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed