फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruskus in agra municipal corpoation

‘आन’ के मुद्दे पर गर्माया सदन

Thu, 18 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 18 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
ruskus in agra municipal corpoation
बुधवार को नगर
विज्ञापन
निगम सदन की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। पार्षदों ने हवाला दिया कि पिछले दिनों न्यू आगरा की पार्षद सविता अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाने पहुंचीं। इसको लेकर पार्षद और उनके पति के साथ अभद्रता की गई। अपमान का दूसरा प्रकरण नगर निगम परिसर का ही उठाया गया। कहा कि पिछले दिनों एक ठेकेदार ने पार्षद इंद्रपाल के साथ मारपीट कर दी थी। पार्षदों का कहना था कि न तो पुलिस उनकी सुनवाई करती और न ही निगम अधिकारी। इस पर सभी दलों के पार्षद एकजुट हो गए। हंगामा शुरू कर दिया। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने अधीनस्थों को न्यू आगरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए। नगर निगम टीम ने दयाल लॉज के सामने से न सिर्फ अतिक्रमण ध्वस्त किया, बल्कि ठेलों को भी हटवा दिया। इसके बाद छह जून को छूटे प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई।

...और पार्षदों ने मौन धारण कर लिया
सम्मान के मुद्दे के बाद पार्षद राकेश जैन ने टोरंट का मुद्दा उठाया। महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने इस विषय पर चर्चा को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में इस पर चर्चा हो चुकी है इस पर पार्षद भड़क गए। वह उठकर डाइस के सामने आ गए और हंगामा किया। टोरंट के मुद्दे पर न बोलने को लेकर सभी पार्षदों ने मौन धारण कर लिया। 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी।

निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप
पार्षद हेमंत प्रजापति ने निर्माण कार्यों की निविदा में धांधली का आरोप लगाया। निर्माण कार्यों के संबंध में अब नगर निगम द्वारा विज्ञापन जारी नहीं किए जाते। इससे न तो सभी ठेकेदारों को जानकारी हो पाती है और न ही पार्षदों को। आरोप लगाया कि निविदा की आड़ में निगम में धांधली की जा रही है। नगर आयुक्त ने पार्षद के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी निर्माणों की निविदा का विज्ञापन जारी किया जाता है। मगर, पार्षद इससे संतुष्ट नहीं हुए।

एलईडी लाइट का प्रस्ताव पास
बुधवार को सदन के समक्ष एक बार फिर शहर में एलईडी का प्रस्ताव रखा गया। इसे पार्षदों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव सहमति दे दी। बता दें कि इस प्रस्ताव पर पार्षद साक्षी बैजल और राजपाल ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि सभी लाइटों को बदलने की जरूरत नहीं है। जो लाइटें खराब हो चुकी हैं, यदि वह वारंटी में हैं तो उनको बदलवाया जा सकता है।

निगम के वाहनों में लगेगा जीपीएस
सदन में निगम के वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पॉजीशन सिस्टम) लगाने के प्रस्ताव को संशोधन के बाद पास कर दिया गया है। अब न सिर्फ कूड़ा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस लगेगा, बल्कि निगम के डीजल-पेट्रोल से दौड़ रहे सभी वाहनों में यह सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें अधिकारियों के वाहन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed