फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rupee gold

अब अफवाह से बैंक लाकर की टेंशन

Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
अब अफवाह से बैंक लाकर की टेंशन
अब अफवाह से बैंक लाकर की टेंशन Updated Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
rupee gold
सोने के स‌िक्के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में लगातार यह कह रहे हैं कि काले धन पर 30 दिसंबर के बाद और कड़े कदम उठाएंगे। इस पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। यही कयासबाजी अफवाहों का रूप लेकर टेंशन पैदा कर रही है। ऐसी ही एक अफवाह ने बैंक के लाकर वालों के होश उड़ा रखे हैं। डर है कि कहीं सरकार अधिकारियों की मौजूदगी में लाकर खुलवाकर न देखे। इसी डर में लोग लाकरों में रखे जेवरात निकालने के लिए बैंक पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

दूसरी वजह यह भी मानी जा रही है कि 1000-500 के नोट बंद कर दिए जाने के बाद आठ से नौ नवंबर के बीच कई लोगों ने लाखों का सोना खरीदा है। आयकर विभाग को इसकी जानकारी की। इसी की जांच के लिए शनिवार को एक ज्वेलर के यहां सर्वे भी किया गया। ऐसे में उन लोगों को डर होना लाजिमी है जिन्होंने कालेधन को सोने में बदलकर लाकर में रख दिया है क्योंकि अफवाह यही है कि सरकार लाकरों की जांच कराने जा रही है। इसके अतिरिक्त एक अफवाह यह भी चल रही है कि  लाकर में 200 ग्राम से ज्यादा सोना रखने पर टैक्स लगने वाला है। सोशल मीडिया ऐसी अफवाहों को पंख लगा रहा है।
विज्ञापन

ऐसी अफवाहों पर केंद्रीय वित्त्त मंत्री अरुण जेटली तक  सफाई दे चुके हैं कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन लोगों का डर निकल नहीं रहा। बैंक सूत्रों ने बताया कि पिछले दो तीन दिन में लाकर खुलवाने के लिए सैकड़ों लोग बैंक पहुंचे हैं। हालांकि इनका काम बन नहीं पाया है। नोट जमा करने और बदलने में ही बैंक का स्टाफ व्यस्त है। इसके चलते लाकर आपरेट नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी पवन सक्सेना का कहना है कि बैंकों का स्टाफ व्यस्त है। इसके चलते लाकर आपरेट नहीं हो पा रहे। हां, लोग लाकर आपरेट करने के लिए आ जरूर रहे हैं।

10 हजार लाकर हैं जनपद में
आगरा। जिले में लगभग 500 बैंक शाखाओं में लाकर की सुविधा है। प्रत्येक में 200 से 250 तक लाकर हैं। छोटी ब्रांच में 200 और बड़ी में 250। कुल मिलाकर लगभग 10 हजार लाकर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed