{"_id":"60ff0f808ebc3e583b177767","slug":"running-time-died-teenager-agra-news-agr5013276116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ते समय किशोर की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ते समय किशोर की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली। क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में रविवार की भोर 4:30 बजे दौड़ लगाने गए कृष्णा (16) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह वहीं जमीन पर लेट गया। देखते ही देखते उसकी सांसें थम गई। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया।
अभुआपुरा निवासी प्रेम ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा रोजाना भोर में मान सरोवर पार्क में साथियों के साथ दौड़ लगाने जाता था। सोमवार की भोर भी वह गांव के अन्य लड़कों के साथ दौड़ने गया था। दौड़ते समय ही अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। इस पर वह वहीं जमीन पर लेट गया। अन्य लड़के दौड़ लगाने के बाद लौटकर उसके पास आए, तो वह बेसुध पड़ा था।
सूचना पर परिवारीजन पहुंचे। कृष्णा को उठाकर डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक वह नौकरी की तैयारी में रोजाना दौड़ लगाने जाता था।