{"_id":"6586f1f09ac0872c6909f795","slug":"running-bike-caught-fire-on-yamuna-expressway-young-man-saved-his-life-by-jumping-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
सार
नोएडा से आगरा जा रहे युवक की बाइक में अचानक आग लग गई। ये देख बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के टैंटीगांव अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार की बाइक में अचानक लगी आग। बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही बाइक जल चुकी थी।
विक्रम सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी विनोद विहार कालोनी टेडी बगिया आगरा शनिवार को बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही थाना बल्देव क्षेत्र के माइल स्टोन 137 के समीप पहुंचा कि अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार ने कूदकर कर जान बचाई। गनीमत रही कि चालक के कोई खरोंच तक नहीं आई। बाइक में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही बाइक जल चुकी थी।
मांट टोल चौकी प्रभारी धीरज सिंह का कहना है कि बाइक में अचानक आग लगी थी। गनीमत रही कि बाइक सवार आग लगते ही कूद गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की आग लगी देख थोड़ी देर रफ्तार कम हो गई थी।