फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Running bike caught fire on Yamuna Expressway young man saved his life by jumping

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
सार

 नोएडा से आगरा जा रहे युवक की बाइक में अचानक आग लग गई। ये देख बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Running bike caught fire on Yamuna Expressway young man saved his life by jumping
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के टैंटीगांव अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार की बाइक में अचानक लगी आग। बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही बाइक जल चुकी थी।
विज्ञापन


विक्रम सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी विनोद विहार कालोनी टेडी बगिया आगरा शनिवार को बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही थाना बल्देव क्षेत्र के माइल स्टोन 137 के समीप पहुंचा कि अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार ने कूदकर कर जान बचाई। गनीमत रही कि चालक के कोई खरोंच तक नहीं आई। बाइक में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही बाइक जल चुकी थी।
विज्ञापन


मांट टोल चौकी प्रभारी धीरज सिंह का कहना है कि बाइक में अचानक आग लगी थी। गनीमत रही कि बाइक सवार आग लगते ही कूद गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की आग लगी देख थोड़ी देर रफ्तार कम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed