फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rumour

गरीबों को बासी खाना बांटा जा रहा साहब, फैलाई अफवाह

Mon, 13 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
rumour
पटियाली(कासगंज)। कस्बे में गरीबों को प्रशासन की ओर से बासी खाना वितरित करने की अफवाह एक युवक ने फैला दी। सच्चाई सामने आने पर लेखपाल ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

रविवार को पटियाली कस्बे के स्वरूपनगर निवासी इस्माइल पुत्र अलीशेर ने पटियाली पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को भोजन का पैकेट दिखाते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से जो खाना वितरित किया जा रहा है वह दो-तीन दिन रखा हुआ है और दूषित हो चुका है। इसे खाने से बीमारियां बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

आनन फानन में इसकी जांच करवाई गई। इसमें मामला फर्जी पाया गया। इस पर पटियाली के लेखपाल रूपकिशोर ने पटियाली के अधिशासी अभियंता के माध्यम से पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर रहे कार्रवाई
- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी- शैलेंद्र गौतम, थाना प्रभारी, पटियाली।
अफवाह फैलाना गलत
- अफवाह फैलाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिलाई गई है। कोई व्यक्ति अफवाह न फैलाए- अखिलेश कुमार, ईओ, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed