फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rumor of ghost in agra

एक अफवाह ने यहां मुश्किल में डाली लड़कियों की जिंदगी, टोना-टोटका कर रहीं महिलाएं

Mon, 24 Jul 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला कागारौल (आगरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला कागारौल (आगरा) Updated Mon, 24 Jul 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
rumor of ghost in agra
छापे लगाती महिला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जगनेर क्षेत्र के गांवों में एक अफवाह ने लोगों को मुश्किल में डाल रखा है। सबसे ज्यादा क्षेत्र की लड़कियां भयभीत हैं। वे यहां न खुले में निकल पा रही हैं न घर की छत पर ही सो पा रही हैं। यह अफवाह है क्षेत्र में कुछ लोगों के आने की। देखा-देखी महिलाओं ने इससे बचने के लिए घर के द्वार पर हल्दी के छापे लगाने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है‌ कि पूरे क्षेत्र में अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैली। जिसमें राजस्‍थान के जयपुर का जिक्र किया गया और बताया गया है कुछ लड़कियों ने अज्ञात लोगों के द्वारा अपने बाल काटे जाने की बात कही है। इसके बाद यह मैसेज राजस्‍थान सीमा से लगे आगरा के जगनेर और कागारौल में वायरल हो गया। 
विज्ञापन


स्‍थानीय लोगों का कहना है कि गांव कागारौल की एक लड़की ने भी अपने बाल काटे जाने की बात कही। इस पर इस अफवाह ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद जगनेर की मवेशी गली, मनिहार गली आदि मोहल्लों में अफवाह के कारण लड़कियां देर शाम घर से निकलने में डर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिलाओं ने अपने घरों पर हल्दी और मेहंदी के छापे लगाने शुरू कर दिए हैं। मामले में जब एसओ कागारौल राजेश पाल से बात की गई तो उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी वे इसे दिखवाकर लोगों का डर दूर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed