फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rules for samajwadi party national convention are these

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस बार इतने कड़े नियम, दिशा-निर्देश जारी

Sat, 23 Sep 2017 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Sep 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
rules for samajwadi party national convention are these
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान मंच पर बैठने वाले वरिष्ठ नेता चाय और लस्सी का लुत्फ नहीं ले सकेंगे। चाय पीने के लिए उन्हें पंडाल से बाहर आना पड़ेगा। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को तारघर मैदान पर होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिवेशन में लगभग दस हजार प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रतिनिधि पंडाल में खान-पान की चीजें नहीं ले जा सकेंगे। इससे गंदगी भी नहीं होगी। मंच पर बैठने वाले वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम के दौरान चाय-लस्सी का सेवन नहीं कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, मंच पर बैठने वाले वरिष्ठ नेताओं के लिए स्वल्पाहार की पंडाल से बाहर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि रवाना

लखनऊ में होने वाले पार्टी के आठवें राज्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार को ही महानगर अध्यक्ष पप्पू राघव के नेतृत्व में रवाना हो गए। शेष महानगर इकाई के प्रतिनिधि शनिवार सुबह महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन के नेतृत्व में धौलपुर हाउस स्थित उनके कैंप कार्यालय और जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय से रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed