फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rui ki mandi railway fatak will be closed for four days know how will be able to pass through here

Agra News: चार दिन बंद रहेगा रुई की मंडी का फाटक, जानें कब से कब तक यहां से नहीं गुजर सकेंगे

Fri, 04 Nov 2022 06:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 06:38 AM IST
सार

रेलवे फाटक की मरम्मत कराएगा, जिसे लेकर चार दिन के लिए इस फाटक को बंद करने का निर्णय लिया गया है। ये फाटक 7 नवंबर की सुबह 7 बजे से बंद हो जाएगा, इसके बाद यहां से वाहन नहीं गुजर सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Rui ki mandi railway fatak will be closed for four days know how will be able to pass through here
फाटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के व्यस्ततम रुई की मंडी (फाटक नंबर 77) पर सहालग में चार दिन तक सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के लिए 7 नवंबर की सुबह 8 बजे से फाटक को बंद कर देगा, जोकि 10 नवंबर की रात 12 बजे के बाद ही खोला जा सकेगा। इससे शाहगंज, सराय ख्वाजा, अर्जुन नगर, ईदगाह, टाटा गेट से लेकर धनौली तक की करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित होगी। 

विज्ञापन


रुई की मंडी रेलवे फाटक को रेल प्रशासन 7 नवंबर की सुबह से मरम्मत कार्य के लिए बंद करने जा रहा है। डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि शाहगंज का सड़क यातायात एमजी रोड पर रावली पुल से नगला छउआ होकर शाहगंज पहुंचेगा। इसी तरह अर्जुन नगर, सराय ख्वाजा से शाहगंज की ओर जाने वाले लोगों को पांच किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर नगला छउआ से ईदगाह रेलवे पुल से होकर एमजी रोड व शाहगंज की ओर जाना होगा। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - Firozabad: पति ने किया उत्पीड़न तो इंस्टाग्राम पर युवक को दिल दे बैठी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग के दिनों में बढ़ेगी परेशानी

अर्जुन नगर के मुकेश बघेल ने कहा कि सहालग के दिनों में व्यस्ततम फाटक को बंद करने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी, क्योंकि बरातें आदि भी फाटक से होकर गुजरती हैं। अर्जुन नगर की ओर कई मैरिज होम और होटल भी हैं, वहां तक जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना होगा। विनोद कपूर का कहना है कि शाहगंज बाजार में जाम लगा रहता है। अब समस्या और बढ़ जाएगी। शाहगंज बाजार कमेटी के सुनील कर्मचंदानी का कहना है कि सहालग के दिनों में रेलवे फाटक को बंद नहीं करना चाहिए। इससे व्यापार प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed