फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus over tandoori roti in wedding ceremony procession returned without bride

मथुरा: शादी समारोह में तंदूरी रोटी को लेकर बवाल, भिड़े बराती-घराती; बिना दुल्हन लौटी बरात

Wed, 06 Dec 2023 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 01:29 PM IST
सार

तंदूरी रोटी को लेकर बराती और घराती भिड़ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि शादी ही टूट गई। बरात बिना दुल्हन के  वापस लौट गई।
 

विज्ञापन
Ruckus over tandoori roti in wedding ceremony procession returned without bride
शादी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन थाना यमुना पार क्षेत्र में आई बरात में तंदूरी रोटी को लेकर एक बराती ने हंगामा कर दिया। आवेश में आए दूल्हे ने अपनी कटार से दुल्हन के भाई पर हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाह स्थल अखाड़ा गया। मारपीट के साथ प्लेट और कुर्सियां फिंकने लगीं। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया। घटना के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन


 

थाना जमुनापार के अजय नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी थाना जैंत क्षेत्र के आंझई निवासी युवक के साथ तय की थी। सोमवार की शाम बरात करुणा गार्डन में पहुंची। बराती बैंडबाजों के साथ धूमधाम से नाचते-गाते विवाह स्थल पर पहुंचे। बराती खाना खाने के लिए पंडाल में पहुंचे। यहां एक बराती को तंदूरी रोटी मिलने में देर होने पर उसने वधू पक्ष के लोगों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वधू पक्ष के लोगों ने उससे थोड़ी देर रुकने को कहा। इस बात पर आवेश में आकर बराती ने प्लेट में रखी सब्जी घरातियों पर उड़ेल दी। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। दुल्हन का भाई दोनों पक्षों को समझने लगा। इस बीच दूल्हा भी वहां पहुंच गया और उसने भी मारपीट शुरू कर दी। अपनी कटारी से दुल्हन के भाई पर हमला कर दिया। इससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 
विज्ञापन

सूचना पर थाना जमुना पार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरा लेने से मना कर दिया। यह सुनकर दूल्हे पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिश्तेदारों द्वारा लाख कोशिश करने, पंचायत के बाद भी दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया बरात में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed