फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus over serves alcohol at birthday party in roof top restaurant in agra

आगरा: रूफ टॉप रेस्टोरेंट में जन्मदिन पार्टी में शराब को लेकर बवाल, दो मुकदमे दर्ज

Thu, 30 Sep 2021 07:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 07:50 PM IST
सार

रूफ टॉप रेस्टोरेंट में जन्मदिन मना रहे सराफ के परिवार की पार्टी में शराब परोसने को लेकर बवाल हो गया। सराफ ने रेस्टोरेंट स्टाफ पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। रेस्टोरेंट मैनेजर ने भी आरोप लगाए। 

विज्ञापन
ruckus over serves alcohol at birthday party in roof top restaurant in agra
थाना रकाबगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित द पाम बुर्ज रेस्टोरेंट में बुधवार रात को शराब को लेकर बवाल हो गया। नाई की मंडी के सराफ सौरभ गुप्ता ने कर्मचारियों पर जबरन शराब की बोतल देने का आरोप लगाया। मारपीट और चेन लूट की तहरीर दी। 

विज्ञापन


रेस्टोरेंट में पुलिस के सामने भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। उधर, रेस्टोरेंट मैनेजर ने बाहर से शराब लेकर आने का आरोप लगाया। मारपीट और लूट की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों ओर से मारपीट और डकैती की धारा में मुकदमे दर्ज कर लिए।
विज्ञापन


बड़ी अथाई निवासी सौरभ गुप्ता की पत्नी चंचल गुप्ता का बुधवार को जन्मदिन था। वह परिवार के 20-22 लोगों के साथ द पाम बुर्ज रूफ टॉप रेस्टोरेंट में आए थे। सौरभ गुप्ता के मुताबिक, वो जैसे ही रेस्टोरेंट में पहुंचे, वैसे ही वेटर ने शराब के बारे में पूछा। बोतल लाने की कहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ पर अभद्रता का आरोप
इस पर उन्होंने कह दिया कि महिलाएं और बच्चे साथ हैं। वो शराब नहीं पीएंगे। सिर्फ खाना खाकर ही चले जाएंगे। इस पर वेटर ने सर्विस देने से मना कर दिया। बाद में मैनेजर आ गए। उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर रेस्टोरेंट से बाहर आ गए। 

नीचे आने पर बाउंसर हाथ में हॉकी और डंडे लेकर आ गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं ने रोका तो उनसे भी अभद्रता की। उनके गले में पड़ी चेन भी तोड़ लीं। इससे बच्चे दहशत में आ गए। चीखपुकार पर लोग जुट गए। 

सूचना पर थाना सदर और रकाबगंज की फोर्स भी पहुंच गई। परिवार के लोगों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। रेस्टोरेंट के बाहर ही बैठ गए। पुलिस के आश्वासन पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बोतल में शराब लेकर आए थे, वेटर ने किया विरोध
रेस्टोरेंट के जीएम आदेश नारायण ने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट में बार भी चलता है। आरोप गलत लगाया गया है। आरोप लगाने वाला पक्ष एक बोतल में शराब लेकर आया था। खाने का आर्डर देने के बाद शराब पीने लगे। 

बार में शराब महंगी मिलती है। वेटर ने शराब बाहर से लाकर पीने के लिए मना किया था। इस बात पर विवाद हो गया। परिवार के लोग झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने मारपीट कर दी। चेन भी तोड़ ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज और बयान से होगी स्थिति साफ
एसएसपी मुनिराज जी. ने सीओ सदर राजीव कुमार से जांच कराई। सीओ सदर ने बताया कि दोनों पक्षों ने लूट के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर मारपीट, डकैती की धारा में मुकदमे दर्ज करके विवेचना की जा रही है। 

झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ था। जिस समय हंगामा हुआ, उस समय काफी लोग थे। लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed