फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus over bribe in bjp ticket distribution

निकाय चुनावः भाजपाई आवेदकों का हंगामा, टिकट के लिए लग रहे रुपये

Tue, 24 Oct 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Oct 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
ruckus over bribe in bjp ticket distribution
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नगर निकाय चुनाव को महापौर और पार्षद के आवेदन जमा करने के अंतिम दिन फिरोजाबाद के तुलसी पैलेस में जमकर हंगामा हुआ। निकाय चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिरोही की मौजूदगी में भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी चक एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा के बीच हॉटटॉक और खींचतान हो गई। हंगामा आवेदन के साथ पैसे लेने की शिकायत पर हुआ। 
विज्ञापन


भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी और विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही, निकाय के प्रभारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल के साथ भाजपा के अन्य नेता आवेदन फार्म जमा करा रहे थे। अलग बने कक्ष में कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा नेता सुनील शर्मा ने पार्षद के आवेदन के साथ पैसे लेने की शिकायत निकाय प्रभारी वीरेंद्र सिरोही से की। उनका कहना था कि आवेदन करने वाले कुछ लोग बता रहे हैं कि आवेदन फार्म के साथ 5100 रुपये लिए जा रहे हैं। ऐसा पार्टी में प्रावधान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरोही से शिकायत के बाद सुनील शर्मा के कक्ष से बाहर आते ही भाजयुमो नेता पिंकी चक से विवाद हो गया। खींचातान के साथ हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान सैकडों भाजपा नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। देखते ही देखते हंगामा शुरु हो गया। 

हंगामा बढ़ते देख चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल के साथ चले गए। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, आदि मौजूद थे। हंगामे के बीच और भी गंभीर आरोप लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed