{"_id":"59ef4de34f1c1b7a548b8db0","slug":"ruckus-over-bribe-in-bjp-ticket-distribution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः भाजपाई आवेदकों का हंगामा, टिकट के लिए लग रहे रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः भाजपाई आवेदकों का हंगामा, टिकट के लिए लग रहे रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नगर निकाय चुनाव को महापौर और पार्षद के आवेदन जमा करने के अंतिम दिन फिरोजाबाद के तुलसी पैलेस में जमकर हंगामा हुआ। निकाय चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिरोही की मौजूदगी में भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी चक एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा के बीच हॉटटॉक और खींचतान हो गई। हंगामा आवेदन के साथ पैसे लेने की शिकायत पर हुआ।
भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी और विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही, निकाय के प्रभारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल के साथ भाजपा के अन्य नेता आवेदन फार्म जमा करा रहे थे। अलग बने कक्ष में कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी जा रही थी।
इसी दौरान भाजपा नेता सुनील शर्मा ने पार्षद के आवेदन के साथ पैसे लेने की शिकायत निकाय प्रभारी वीरेंद्र सिरोही से की। उनका कहना था कि आवेदन करने वाले कुछ लोग बता रहे हैं कि आवेदन फार्म के साथ 5100 रुपये लिए जा रहे हैं। ऐसा पार्टी में प्रावधान नहीं है।

सिरोही से शिकायत के बाद सुनील शर्मा के कक्ष से बाहर आते ही भाजयुमो नेता पिंकी चक से विवाद हो गया। खींचातान के साथ हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान सैकडों भाजपा नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। देखते ही देखते हंगामा शुरु हो गया।
हंगामा बढ़ते देख चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल के साथ चले गए। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, आदि मौजूद थे। हंगामे के बीच और भी गंभीर आरोप लगे।
हंगामा बढ़ते देख चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल के साथ चले गए। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, आदि मौजूद थे। हंगामे के बीच और भी गंभीर आरोप लगे।