{"_id":"613e1871059aff616321324d","slug":"ruckus-in-bsp-workers-sammelan-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन: युवाओं ने विरोध में की नारेबाजी, नेताओं ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन: युवाओं ने विरोध में की नारेबाजी, नेताओं ने बुला ली पुलिस
Sun, 12 Sep 2021 08:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:40 PM IST
सार
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। सम्मेलन के दौरान कुछ युवकों ने नारेबाजी कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। इस दौरान उन्होंने सर्वेश बघेल को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कुछ युवकों ने विरोध नारेबाजी की। इस पर पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस पर निशाना
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा, मायावती की नीति ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की है। बसपा ही गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा दूर करेगी। किसानों का कानून लाकर उन्हें सड़क पर ला दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को दलितों की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
मैनपुरी: विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में लगी प्यास, पानी लाए पति को लगा सदमा
विज्ञापन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में गोरे लाल जाटव, प्रताप सिंह बघेल, रामनरेश कर्दम ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुमित सेन, केशव निमेश, विक्रम सिंह, संतोष आनंद, अरविंद मथुरिया, विशंभर सिंह, विनोद सविता, सुरेश कुशवाहा, राकेश मौर्य, गब्बर खान भी मौजूद रहे।
सम्मेलन में युवाओं ने विरोध में की नारेबाजी
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान काफी संख्या में युवाओं ने विरोध में नारेबाजी की। इससे हंगामा हो गया। इसके बाद आयोजनकर्ताओं ने पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस विरोध करने वाले युवकों को आयोजन स्थल से बाहर ले कर गई। इस बारे में बसपा के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने जानकारी करने पर बताया कि कुछ शरारती तत्व के लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।