फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhan news: bride escaped after cheating husband after marriage in Mainpuri

मैनपुरी: विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में लगी प्यास, पानी लाए पति को लगा सदमा

Sun, 12 Sep 2021 05:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 05:27 PM IST
सार

मैनपुरी में शादी के बाद पति को धोखा देकर नवविवाहिता के भाग जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहिता अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई है। शादी के तुरंत बाद पत्नी के भाग जाने से उसका पति सदमे में है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
looteri dulhan news: bride escaped after cheating husband after marriage in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी में शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन रास्ते में पति को चकमा देकर रफूचक्कर हो गई। काफी तलाश करने के बाद उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित युवक और उसके पिता ने एक महिला और युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के करहल चौराहा के पास रहने वाली युवती ने कस्बा बेवर के रहने वाले युवक के साथ शादी की। जब युवक उसे विदा कराकर बेवर बस स्टैंड पर पहुंचा। तभी युवती उसे चकमा देकर नकदी जेवर लेकर लापता हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित पति सदमे में है। 
विज्ञापन


गोरखपुर: नई दुल्हन ने पति संग रहने से किया इनकार, बोली- प्रेमी के साथ बितानी है जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी राजेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि उसकी नजर में एक लड़की है। क्या वह अपने बेटे राजू की शादी करना चाहता है। जब राजेंद्र ने शादी के लिए सहमति दे दी तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि लड़की को 80 हजार रुपये देने होंगे। दोनों में बात तय हो गई।

17 अगस्त को हुई शादी
शहर के करहल चौराहा के पास रहने वाले एक महिला ने तय रकम लेने के बाद 17 अगस्त को राजू की युवती के साथ शादी करा दी। राजेंद्र ने अपनी पुत्रवधू को सोने के जेवर आदि दिए। शाम को राजू अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहा था। जब वह बेवर बस स्टैंड पर पहुंचा तो दुल्हन ने कहा कि उसे प्यास लगी है। 

राजू पानी लेने चला गया, वापस आकर देखा तो दुल्हन गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। राजू के पिता राजेंद्र ने बेवर थाने में भी तहरीर दी। बताया कि करहल रोड की रहने वाली महिला और युवती ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed