फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus in BJP: Mandal president contenders used sticks and rods chased and beat them case filed

भाजपा में फैली रार: मंडल अध्यक्ष दावेदारों में चले लाठी-डंडे, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; 46 पर दर्ज हुआ केस

Mon, 16 Dec 2024 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 09:14 AM IST
सार

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बवाल हो गया। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में एक-दूसरे पर टिप्पणी करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में 46 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Ruckus in BJP: Mandal president contenders used sticks and rods chased and beat them case filed
भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के नुनिहाई स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक में हुई मारपीट के मामले में दावेदारों की ओर से बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दोनों पक्षों के 21 नामजद और 25 अज्ञात आरोपी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बेरहम मौत: पूरी रोटी भी न खाने दी...प्लेट में बचा आधा टुकड़ा, तभी आढ़ती गिर गए; एक दिन पहले खूब नाचे थे
विज्ञापन




 

यहां की है घटना
नुनिहाई में में शनिवार को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य अतिथि रंजना पवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सीता नगर मंडल की प्रभारी मौजूद थीं। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार आवेदन करने पहुंचे थे। दावेदार पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया के बीच विवाद हुआ था। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व सरिया से हमला बोलने का आरोप लगाया गया। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें -  UP: डॉक्टर पति रात में करता है ऐसी हरकतें, पत्नी पहुंच गई थाने...तीन महीने पहले हुई है शादी; मामला सुन पुलिस भी सन्न


 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया किमामले में दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज किए गए। पिंटू गुप्ता की ओर से दर्ज मुकदमे में सौरभ कुमार ठाकुर, पंकज ठाकुर, सचिन भदौरिया, अंकित वर्मा, गौरव शर्मा, दीपक राठौर, शिवम वर्मा, धीरज तोमर, मिलन ठाकुर, सोहिल मंसूरी, मनोहर और अमित ठाकुर को नामजद किया है। इसमें 10 से 15 अज्ञात को आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें -   UP: ये हैं असली मोगली की तस्वीरें, भेड़ियों के बीच पला-बढ़ा...शिकारियों को जब जंगल में मिला तो उम्र थी छह साल


 
विज्ञापन

सीसीटीवी भी आया सामने
वहीं सचिन भदौरिया के समर्थक गौरव शर्मा की ओर से दर्ज मुकदमे में पिंटू गुप्ता, विष्णु यादव, बबलू यादव, हरजीत, ऋषि यादव, आशू पंडित, प्रवीन चौधरी, कौशल सेंगर, दीपक परमार नामजद हैं। आठ से 10 अज्ञात आरोपी हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed