{"_id":"574365de4f1c1bb415691c51","slug":"ruckus-for-scholarship-in-iet","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए आईईटी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए आईईटी में हंगामा
अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्कशीट-रिजल्ट की भी की मांग, धरना देकर की नारेबाजी
निदेशक ने दिया आश्वासन, 30 मई से शुरू होनी है परीक्षा
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के छात्रों ने छात्रवृत्ति समेत तीन मांगों के लिए जमकर हंगामा किया। धरना देकर छात्रों ने छात्रवृत्ति, मार्कशीट और रिजल्ट की मांग की।
आईईटी की 30 मई से परीक्षाएं शुरू होनी है। इसमें फीस न देने वाले छात्रों को परीक्षा में नहीं शामिल किया जाएगा। इधर, फीस प्रतिपूर्ति के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षा में चंद दिन ही शेष रहने पर छात्रों का धैर्य जवाब दे गया। इनके साथ रिजल्ट-मार्कशीट की समस्या से जूझ रहे छात्र भी साथ हो लिए। संस्थान पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र धरने पर बैठ गए। कुछ शरारती छात्रों ने खिड़कियाें को निशाना बनाया। नेतृत्व कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णमणि त्रिपाठी ने कहा कि पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट और मार्कशीट ही नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राें की समस्या निदेशक के समक्ष रखी। निदेशक डा. वीके सारस्वत ने बताया कि फीस जमा न करने वाले छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे। छात्रवृत्ति के लिए समाज कल्याण विभाग से देरी है। रिजल्ट-मार्कशीट के लिए कुलसचिव को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।